Click to Open
 

ट्रैफिक

हमारे बारे में

ट्रैफिक डब्ल्यू]डब्ल्यू]एफ एवं आई]यू]सी]एन का संयुक्त संरक्षण कार्यक्रम है। जिसकी स्थापना 1976 में आई]यू]सी]एन] के प्रजाति उत्तरजीविता आयोग द्वारा की गई थी।

ट्रैफिक एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है] जिसका प्रधान कार्यालय कैम्ब्रिज यू]के] में है तथा इसके कार्यालय विश्व के पाँच महाद्वीपो में स्थित है इसके सात क्षेत्रीय कार्यक्रम विश्व के 25 देशों में चल रहे है।

अपनी स्थापना के बाद] ट्रैफिक दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव व्यापार निगरानी कार्यक्रम के रूप में उभरा है और वन्यजीव व्यापार के मुद्दों पर एक वैश्विक विशेषज्ञ बन गया है। ट्रैफिक सक्रिय रूप से वन्यजीव व्यापार की निगरानी और जांच करता है और प्रभावी संरक्षण नीतियों तथा उनके कार्यक्रमों के आधार के रूप में दुनिया भर में विभिन्न संस्थाओं को जानकारी प्रदान कराता है। वन्यजीव व्यापार से जुड़ी संरक्षण चुनौतियों की पहचान और पता लगाने की मदद में इसकी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा है।

यह गैर-सरकारी संगठन अपनी गतिविधियाँ विभिन्न राष्ट्रीय सरकारों तथा सी]आई]टी]ई]ए]स मुख्यालय के सहयोग से चलाता है। ट्रैफिक की परिकल्पना यह सुनिश्चित करना है कि जंगली पौधों और जानवरों में व्यापार प्रकृति के संरक्षण के लिए खतरा बन सके।

ट्रैफिक का उद्देश्य एक ऐसे विश्व से है जहाँ वन्यजीवों एवं पौधों का व्यापार चिरस्थाई रूप से चलाया जा सके] जिससे पारिस्थितिक तंत्र की अंखण्डता को नुकसान न हो और जो मानव आवश्यकताओं की पूर्ति क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय अर्थवस्थाओं की मदद कर सके तथा वन्यजीव एवं उनके आवास के संरक्षण हेतु प्रतिबन्धितों के लिये प्रेरित कर सके। ट्रैफिक की स्थापना भारत वर्ष में 1991 में डब्ल्यू]डब्ल्यू]एफ] के एक विभाग के रूप में की गई] तब से इसके द्वारा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय सरकारों तथा विभिन्न संगठनों के साथ अवैध वन्यजीव व्यापार पर निगरानी रखने तथा इसे रोकने हेतु कार्य किया जाता है। वर्ष 2002 के बाद आये एक संक्षिप्त अंतराल के पश्चात] दिसम्बर 2006 से इसने पुनः कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है।

भारत में ट्रैफिक विभिन्न अनुसंधानों द्वारा वांछित विश्लेषण] सहायता तथा प्रेरणा उपलब्ध कराता है] ताकि वन्यजीव व्यापार भारत के प्रकृति के संरक्षण हेतु खतरा न बन जाये। ट्रैफिक संस्था सभी सरकारी एजेंसियों] गैर सरकारी संगठनों और अन्य सामान विचारधारा वाले व्यक्तियों और संगठनों के साथ मिलकर काम करने के लिये प्रतिबद्ध है ताकि अवैध वन्यजीव व्यापार द्वारा हमारे प्राकृतिक खजाने के लिए बढ़ते खतरों को रोका जा सके।

                       

चलो बाघ बचाये    
इससे पहले की
वो खत्म हो जाये



 

गेलरी

हमारे छाप के निशान